सभ्यता की प्रमुख विशेषताऐं बताइये।

0
18

सभ्यता की प्रमुख विशेषताऐं निम्न हैं

  1. सभ्यता का स्वरूप भौतिक होता है इसको देखा व स्पर्श भी किया जा सकता है। इस विश्व में जितने भी भौतिक उपकरण एवं साधन हैं जोकि हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति से सम्बन्धित है, उन्हें सभ्यता के अन्तर्गत ही रखा जाता है।
  2. सभ्यता में उपयोगिता का तत्त्व अधिक मात्रा में होता है। इसी वजह से सभ्यता तेजी से फैलती है। उदाहरण के लिये कोई भी नयी आविष्करित वस्तु तेजी से पूरे विश्व में फैल जाता है।
  3. मानव द्वारा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सभ्यता के विभिन्न साधनों का उपयोग किया जाता है। दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि सभ्यता मानव की किसी न किसी आवश्यकता की पूर्ति करती है।
  4. मानव की आवश्यकताओं में वृद्धि के साथ-साथ परिवर्तन होता रहता है जिसकी वजह से आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले साधनों में भी परिवर्तन होता रहता है। जैसे-पहले गर्म पानी के लिये आग या गैस का इस्तेमाल होता था परन्तु आजकल बायलर या गीजर का इस्तेमाल किया जाता है।
  5. समय के साथ-साथ सभ्यता के अन्तर्गत मानव-जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले उपकरणों का भी समावेश होता रहता है।

माण्टेसरी शिक्षा पद्धति की विवेचना कीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here