यूट्रेक्ट की संधि का मूल्यांकन कीजिए।

0
71

यूट्रेक्ट की संधि का यूरोपीय इतिहास में अत्यधिक महत्व है। यूरोप के राजनीति में यह संधि एक महान् सीमा चिन्ह समझी जाती है। स्पेन के उत्तराधिकार का युद्ध इसी यूट्रेक्ट की संधि के साथ ही समाप्त हुआ। यह संधि सन् 1713 में हुई। इस संधि ने एक ऐसा आधार निर्मित किया, जिसके आधार पर अगली एक शताब्दी तक यूरोप की व्यवस्था चलती रही। यह संधि अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों की दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण समझी जाती है।

यूट्रेक्ट की संधि द्वारा प्रस्थापित व्यस्थाएँ निम्नतः थी प्रथम- लुई XIV का पौत्र फिलिप पंचम स्पेन व पश्चिम द्वीप समूहों का शासक नियुक्त हुआ। द्वितीय आस्ट्रिया के हैप्सबर्गों शासको को क्षतिपूर्ति के रूप में नेपल्स, सार्डिनिया मिलान और बेल्जियम नीदरलैण्ड्स के राज्य मिले। तृतीय इंग्लैण्ड को सर्वाधिक लाभ हुआ। उसे स्पेनी उपनिवेशों के साथ दास व्यापार का एकाधिकार प्राप्त हुआ।

तैमूर के भारत आक्रमण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए।

इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष इंग्लैण्ड को अपने उपनिवेशों में सामान सहित एक जहाज भेजने का अधिकार भी मिल गया। अमेरिका में भी इंग्लैण्ड को विस्तृत अधिकार प्राप्त हुआ। इंग्लैण्ड अब एक अत्यन्त शक्तिशाली देश बन गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here