जाति क्या है? – जाति शब्द अंग्रेजी भाषा के ‘Cast’ शब्द का हिन्दी रूपान्तर है तथा ‘Cast’ शब्द पुर्तगाली भाषा के ‘Castar’ से बना है जिसका अर्थ होता है- ”या जन्मभेद Caste लेटिन भाषा के शब्द Casus है। सर्वप्रथमदेशिया डी ओटों ने कास्ट (Casta) शब्द का प्रयोग प्रजातीय विभेदों को प्रकट करने के लिए किया, जिसमें आने वाली पीढ़ियों अपने पिता का व्यवसाय इसीलिए अपनाती थीं कि उन्हें जातीय लक्षण अपने पिता से प्राप्त हुए थे।
भारतीय समाज में जाति व्यवस्था एक अपूर्व संस्था है। भारत में शायद ही ऐसा कोई समूह है जो इसके प्रभाव से वंचित हो। वैसे जाति व्यवस्था विश्व के सभी स्थानों में विद्यमान है और यह सभी धर्मों के सभी व्यक्तियों को प्रभावित करती है, परन्तु जाति व्यवस्था का सही रूप भारतवर्ष में ही देखने को मिलता है।