Ancient History TEACHING

वत्सराज की कन्नौज विजय का उल्लेख कीजिए।

वत्सराज की कन्नौज विजय

वत्सराज की कन्नौज विजय कन्नौज में इन्द्रायुध नाम का एक निर्बल शासक राज्य कर रहा था। अपने साम्राज्य विस्तार की नीति के कारण प्रतिहार वंश का ध्यान दुर्बल राज्य कन्नौज की ओर गया। इस समय बंगाल में पाल वंश भी अपने साम्राज्य का विस्तार कर रहा था। वह भी उत्तरी भारत में अपने साम्राज्य का विस्तार करना चाहता था। उसका भी ध्यान कन्नौज की ओर गया। इस संघर्ष में पाल नरेश पराजित हुआ। डॉ. बीएनद् पुरी का मत है कि वत्सराज बंगाल में आक्रमण करता हुआ बहुत दूर तक चला गया और उसने बंगाल के राजा को पराजित किया।

राजपूतों के विदेशी उत्पत्ति के सिद्धान्तों की समीक्षा कीजिए।

राष्ट्रकूट नरेश गोविन्द तृतीय के रधनपुर अभिलेख से भी स्पष्ट होता है कि गौड़ शासक प्रतिहार नरेश वत्सराज द्वारा पराजित हुआ और प्रतिहार नरेश ने उसके दो राजछयों को प्राप्त कर यश को प्राप्त किया। डिंडोरी अभिलेख से भी विदित होता है कि वत्सराज गौड़ नरेश को सरलतापूर्वक पराजित कर उसके दो धवल छत्रों को प्राप्त कर यश का अपहरण किया। अतः इससे भी स्पष्ट होता है कि वत्सराज ने पाल नरेशों पर विजय प्राप्त की।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment