Ancient History

तराइन के प्रथम युद्ध का वर्णन कीजिए।

तराइन का प्रथम युद्ध पृथ्वीराज तृतीय और मुहम्मद गोरी के मध्य हुआ था। इस युद्ध मे पृथ्वीराज को विजय प्राप्त हुई।

तराइन का प्रथम युद्ध

तराइन का प्रथम युद्ध सन् 1191 ई. में दिल्ली के समीप आधुनिक हरियाणा के करनाल जिले में स्थित तराइन के मैदान में चाहमान शासक पृथ्वीराज तृतीय और मुहम्मद गोरी की सेनाओं के मध्य हुआ। पृथ्वीराज तृतीय ने अपने सामन्त गोविन्दराज के साथ एक बड़ी सेना सहित तुर्कों पर आक्रमण किया। राजपूत सेना ने चारों ओर से तुर्कों पर इतनी भीषण चोटें की कि वह शीघ्र ही मैदान छोड़कर तितर-बितर होकर भाग गये। गोरी ने गोविन्दराज पर भाले से आक्रमण करके उसके दो दांत तोड़ दिये, तो गोविन्दराज ने भी अपने बरछे से उस पर प्रहार करके उसे इतना घायल कर डाला कि गोरी मैदान छोड़कर भाग गया। इस प्रकार तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज की विजय हुई।

भारतीय इतिहास में पाल शासन के योगदान पर प्रकाश डालिए।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment