Medieval History

तैमूर के भारत आक्रमण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए।

तैमूर के भारत आक्रमण – महान योद्धा तैमूर का जन्म 1336 ई. में समरकन्द के निकट शहर-ए-सब्ज़ नामक स्थान पर हुआ था। बहुत कम आयु में ही वह एक महान योद्धा बन गया और कई क्षेत्रों पर अधिकार कर दिया और शीघ्र ही वह वहाँ का सरदार बन गया। समरकन्द पर अधिकार करने के पश्चात् उसने भारत पर आक्रमण करने का निश्चय किया। तैमूर द्वारा भारत पर आक्रमण करने के प्रमुख उद्देश्य निम्न थे

तानाशाही के विरुद्ध संघर्ष को लोग आवश्यक क्यों मानते हैं?

  1. तैमूर चाहता था कि भारत पर आक्रमण कर वह महमूद गजनवी की तरह महान विजेता गिना जाये।
  2. भारत में शासन कर रहे तुगलक शासकों की स्थिति अत्यन्त दयनीय थी और अराजकता अपनी चरम सीमा पर थी। ऐसी स्थिति तैमूर के आक्रमण के लिए बहुत ही उपयुक्त थी।
  3. तैमूर भारत की धन सम्पत्ति से बहुत प्रभावित था और भारत के धन को लूटना चाहता था।
  4. तैमूर भारत में इस्लाम धर्म का प्रचार प्रसार करना चाहता था क्योंकि उस समय भारत में परवर्ती तुगलक शासकों का नैतिक पतन हो चुका था और वे इस्लाम के सिद्धान्तों से हट रहे थे। अद्ध तैमूर द्वारा भारत पर आक्रमण का तत्कालिक कारण मुल्तान के सूबेदार सारंग खाँ के साथ संघर्ष होना था।

    About the author

    pppatel407@gmail.com

    Leave a Comment