स्विट्जरलैण्ड के वयस्क मताधिकार पर टिप्पणी लिखिए।

0
26

स्विट्जरलैण्ड के वयस्क मताधिकार – सन् 1970 तक स्विट्जरलैण्ड की राजनीतिक प्रणाली की एक बड़ी कमी यह थी कि वहाँ स्त्रियों को राजनीतिक अधिकार प्राप्त न थे। इस क्षेत्र में स्विट्जरलैण्ड विश्व के अन्य आधुनिक लोकतंत्रों से पिछड़ा हुआ था । यद्यपि सभी पुरुष 20 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर राजनीतिक अधिकार प्राप्त कर लेते थे, मतदान कर सकते थे और चुनाव भी लड़ सकते थे, परन्तु स्त्रियों को संघीय स्तर पर यह अधिकार प्राप्त नहीं थे। कुछ कैन्टनों में अवश्य राजनीतिक अधिकार स्त्रियों को प्रदान कर दिए गए थे। इस अधिकार को सबसे पहले न्यूचेटल और वॉड नामक कैन्टनों में 1959 में स्त्रियों को दिया गया था। सन् 1959 से पूर्व सम्पूर्ण देश में और 1971 से पहले संघीय स्तर पर स्विस पुरुष स्त्रियों को राजनीतिक अधिकार प्रदान करने को प्रस्तुत नहीं थे।

संघीय स्तर पर स्त्रियों को समान राजनीतिक अधिकार देने का प्रस्ताव सन् 1959 संघीय संभा से पारित होने के बाद जनमत-संग्रह में पुरुष मतदाताओं ने 66.9 प्रतिशत बहुत से रद्द कर दिया। वह ध्यान देने योग्य है कि महिलाओं को मताधिकार दिए जाने का प्रश्न समय-समय पर पुरुष मतदाताओं के सामने रखा गया। जैसा कि ऊपर दी गई तालिक से स्पष्ट है कि विभिन्न कैन्टनों में पुरुष नागरिकों न अपने कैन्टनों और कम्यूनों के सम्बन्ध में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार प्रान किये। संघीय स्तर पर अन्ततः महिलाओं को समस्त राजनीतिक अधिकार प्रदान कर दिए गए हैं।

न्यायिक सक्रियतावाद का वर्णन कीजिए।।

संघीय स्तर पर महिलाओं को राजनीतिक अधिकार प्रदान करने सम्बन्धी प्रस्ताव 1966 में विचारार्थ स्वीकार्य कया गया। सन् 1966 के अन्त में संविधान परिषद् ने एक संवैधानिक संशोधन का प्रस्ताव संघीय सभा में प्रस्तुत किया जिसके अनुसार महिलाओं को वे सभी राजनीतिक अधिकार तथा कर्त्तव्य दिए जाने की व्यवस्था थी जो कि पुरुषों को संघीय स्तर पर प्राप्त थे। संशोधन विधेयक को संघीय सभा ने पारित करके मतदाताओं और कैन्टनों के बहुमत से यह प्रस्ताव स्वीकृत होकर संविधान का अंग बन गया, और महिलाओं को संघीय स्तर पर मत देने तथा चुनाव लड़ने के सभी अधिकार प्राप्त हो गए। जनमत संग्रह में 6, 21, 403 पुरुष नागरिकों को संशोधन के पक्ष तथा 3,23,596 व्यक्तियों ने विपक्ष में मत दिए। इस प्रकार कुछ डाले गए मतों में 6.57 प्रतिशत बहुमत वयस्क मताधिकार के पक्ष में रहा। कैन्टनों के मतों का विवरण इस प्रकार रहा 14 कैन्टानों ने पख में तथा 8 ने विपक्ष में मत डाले।

अन्य अनेक लोकतात्रिक देशों की तरह अब स्विट्जरलैण्ड ने भी वयस्क मताधिकार को ग्रहण कर दिया और 8 फरवरी, 1971 से महिलाओं को मताधिकार दे दिया गया तथा अ 18 वर्ष का आयु प्राप्त प्रत्येक स्त्री-पुरुष को यह अधिकार प्राप्त है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here