स्विस संविधान में विविधता में एकता दिखाई पड़ती है। व्याख्या कीजिए।

0
20

स्विस संविधान विविधता में एकता को प्रोत्साहन देने वाला और जनता के व्यावहारिक दृष्टिकोण को प्रतिविम्बित करता है। स्विट्जरलैण्ड इतना छोटा देश है कि उसका क्षेत्रफल भारत के केरल राज्य के बराबर है और जनसंख्या तो केरल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम है। इतना छोटा देश होते हुए भी इसमें जाति, भाषा और धर्म की काफी विविधता है। तीन अलग- अलग भाषाएँ बोलने वाली तीन जातियाँ हैं तथा स्विस लोगों की अपनी कोई राष्ट्रभाषा नहीं है।

लगभग 74 प्रतिशत लोग जर्मन, 20 प्रतिशत फ्रेंच और 5 प्रतिशत इटालियन भाषा-भाषी हैं। एक प्रतिशत व्यक्ति रोमांश (Romansch) नामक आदिभाषा का प्रयोग करते हैं। यही बात धर्म के विषय में है। अधिक लोग प्रोटेस्टेण्ट मत के हैं, किन्तु कुछ क्षेत्रों में बहुसंख्या कैथोलिकों की है। अतः ऊपर से देखने में लगता है कि स्विट्जरलैण्ड में का मूल तत्त्व विद्यमान नहीं है, लेकिन व्यवहार में स्विस जनता अपने आपको एक राष्ट्र मानकर गौरव का अनुभव करती है।

लॉक के दर्शन में शक्ति पृथक्करण के बीज निहित हैं।

और स्विट्जरलैण्ड का संविधान इस गौरव का प्रतीक है। जर्मन, फ्रेंच और इटालियन भाषाओं के अतिरिक्त रोमांश नामक आदिभाषा भी स्विट्जरलैण्ड की राज्यभाषा है। हमारे देश की तुलना में लगभग एक प्रतिशत जनसंख्या वाले इस राज्य द्वारा को राज्यभाषा के रूप में अपनाना स्विस संविधान और शासन की उल्लेखनीय विशेषता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here