स्विस संविधान एक निर्मित एवं लिखित संविधान – स्विट्जरलैण्ड का संविधान अपने मूल रूप में निर्मित और लिखित है जिसे एक आयोग ने काफी सोच-विचार के बाद तैयार किया था और जो संघ डाइट द्वारा स्वीकृत होकर 12 सितम्बर, 1848 से देश में लागू किया गया। बाद में 1874 ई. में संविधान में पुनः व्यापक परिवर्तन किये गये। फलतः स्विस संविधान का समयानुकूल विकास होता रहा, तथापि शासन की मूल संचरना 1848 ई. में निर्मित और 1874 में संशोधित प्रस्ताव पर ही आधारित है।
स्विट्जरलैण्ड का संविधान (जिसमें 123 धाराएँ और 3 अध्याय है) अमेरिकी संविधान से विस्तृत है। इसमें अनेक ऐसी बातें है जो संवैधानिक प्रकृति की नहीं हैं। उदाहरणार्थ- संविधान में मारने, शिकार करने, जुआ खेलने आदि के बारे में भी उल्लेख है। स्विस संविधा इसलिए भी लम्बा है कि उसमें संघ और कैण्टनों के अधिकार क्षेत्र पर पर्याप्त प्रकाश डाला गया है। जहाँ अमेरिका के संविधान में निहित शक्तियों के सिद्धान्त को महत्ता दी गयी है वहाँ स्विट्ज़रलैण्ड के संविधान में स्पष्टतया उल्लिखित शक्तियों का समावेश किया गया है ताकि संघ तथा कैण्टनों में कोई विरोध नहीं हो।
रूस राष्ट्रवाद का उद्घोषक था।’ वर्णन कीजिए।
लिखित संविधान के साथ ही स्विस संविधान में कुछ परम्पराओं तथा अभिसमयों (Conventions) का विकास भी हुआ है। उदाहरणार्थ- संविधान द्वारा विदेशियों का नगरीकरण संघीय सरकार का अधिकार है, किन्तु कोई भी कैण्टन किसी भी व्यक्ति को अपने पृथक नियमों के अनुसार, यदि अपनी नागरिकता प्रदान करता है तो संघ विकसित अभिसमय के कारण उसे संघीय नागरिक मान लेता है।