स्विस चान्सलर पर टिप्पणी लिखिए।

0
20

स्विज चान्सलर एक चान्सलर की भी व्यवस्था स्विस संविधान में की गई है, जिसे चार – वर्ष के लिए संघीय सभा के दोनों सदनों द्वारा एक संयुक्त बैठक में चुना जाता है। वह संघीय सचिवालय का अध्यक्ष होता है। उसकी सहायता के लिए एक उप चान्सलर भी होता है। चान्सलर संघीय सभा तथा संघीय परिषद दोनों के सचिव के रूप में कार्य करता है। वह दोनों का सारा रिकॉर्ड रखता है। वह संघीय परिषद की बैठकों में भाग लेता है, और परिषद के कार्यों की रिपोर्ट तैयार करता है। यह संघीय सभा की बैठकों में भाग लेता है और विधेयकों पर हस्ताक्षर करता है। जनमत संग्रह की व्यवस्था करता है।

लॉक का व्यक्तिवाद का वर्णन कीजिए।

वह सारी असैनिक सेवाओं का प्रधान है। यह संघीय सभा की कार्यवाही का अनुवाद संघ की चारों भाषाओं में करवाता है। वह चुनाव की व्यवस्था भी करता है। उसके सचिवालय की प्रस्थापना सन् 1931 में की गयी थी। स्विट्जरलैण्ड में यह परम्परा बन गई है कि जब तक कोई व्यक्ति अयोग्य सिद्ध न हो, तब तक चान्सलर अपने पद पर बार-बार चुना जाता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here