स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा का वर्णन कीजिए।

0
5

स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा

स्वास्थ्य और शाररिक शिक्षा छात्र छात्राओं और समुदाय के सम्पूर्ण स्वास्थ्य से सम्बन्धित होगी। स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के सम्बन्ध में वांछनीय समझ, दृष्टिकोण और क्रियाओं का विकास करना होना चाहिए जिससे स्वयं के स्वास्थ्य तथा परिवार एवं समुदाय के स्वास्थ्य में सुधार हो। सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य और स्वच्छता के सम्बन्ध में चेतना तथा उस सन्दर्भ में उनकी भूमिका को समझ विकसित करने में छात्रों की मदद करनी होगी। शारीरिक शिक्षा में स्वास्थ्य शक्ति और शारीरिक चुस्ती के विकास पर ध्यान देना होगा।

इस सम्पूर्ण योजना में खेलकूद को महत्वपूर्ण स्थान होगा। छात्रों के इस विकासात्मक चरण में उनके मानसिक और शारीरिक गठन के बीच पर्याप्त समन्वय पर बल देना चाहिए। नियमित विद्यालयी कार्यक्रम में योग और ध्यान-साधना का आयोजन बच्चों का ध्यान केन्द्रित करने और शरीर को शिथिल कर विश्राम देने की दृष्टि से काफी सहायक होगा। स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां हैं स्काउटिंग, गाइडिंग, एन.सी.सी. और रेडक्रास, जो छात्र में कुछ ऐसे मूलभूत गुणों का विकास करेगी, जैसे-सहनशक्ति, साहस, निर्णयात्मकता, उपाय कुशलता अर्थात् काम करा लेने को हुनूर, अन्य लोगों के प्रति सम्मान, सच्चाई, निष्ठा, कर्तव्य के प्रति आस्था और सामान्य लोगों के भले की भावना। छात्रों की इन सब गतिविधियों में सहभागिता से उनकी ऊर्जा का रचनात्मक ढंग से उपयोग किया जा सकेगा।

मानवाधिकार तथा जीने के अधिकार का वर्णन कीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here