Medieval History

स्पेन को राष्ट्रीय राज्य बनाने में किसका योगदान था ?

स्पेन को राष्ट्रीय राज्य बनाने में योगदान – 15वीं शताब्दी से पूर्व स्पेन में राजनीतिक एकता नहीं थी। 8वीं शताब्दी में उत्तरी अफ्रीका में रहने वाले ‘मूर’ मुसलमानों ने स्पेन पर अधिकार कर लिया था और बंध के मूल निवासियों को जो ईसाई थे, पहाड़ों में शरण लेने के लिए विवश किया था किन्तु कालान्तर में धीरे-धीरे ईसाइयों ने 15वीं शताब्दी तक ‘ग्रेनाडा’ को छोड़कर स्पेन के शेष भागों में अपना अधिकार स्थापित कर लिया। 15वीं शताब्दी के अंत तक स्पेन मुख्यतः दो प्रमुख राज्यों में विभक्त था। प्रथम अरागान एवं द्वितीय कैस्टील 1476 ई. में अरागान के राज्य के राजकुमार फर्डीनेण्ड के साथ कैस्टील की राजकुमारी (ईसाबेला) का विवाह हुआ।

इस विवाह के फलस्वरूप अरागान एवं कैस्टील राज्य मिलकर एक हो गये तथा स्पेन का राजनीतिक एकीकरण हो गया था। ग्रेनाडा ही एक ऐसा राज्य था, जो मूरों के अधीन था। अतः 1462 ई. में फर्डनिण्ड व ईसाबेला की संयुक्त सेनाओं ने मूरो को परास्त कर ग्रेनाडा पर अधिकार कर लिया। स्पेन के एकीकरण के लिए अन्तिम कदम 1512 ई. में उठाया गया।

इंग्लैण्ड के पुनर्जागरण का इतिहास लिखिए।

जब स्पेन ने फ्रांस को परास्त कर नावारे पर अधिकार कर लिया। इस प्रकार स्पेन का एकीकरण सम्भव हो सका। निःसंदेह इसका सबसे बड़ा कारण फर्डीनेण्ड एवं ईसाबेला का विवाह ही था अब स्पेन को यूरोपीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हो गया।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment