स्पेन के विरुद्ध नीदरलैण्ड के विद्रोह की सफलता के प्रमुख कारण निम्न थे-
- नीदरलैंड का विद्रोह फिलिप द्वितीय की धार्मिक कट्टरता के विरुद्ध राष्ट्रीय युद्ध था ।
- फिलिप द्वितीय सदैव अनेक प्रबल समस्याओं में फँसा रहने के कारण इस विद्रोह को पूरी शक्ति से दवा नहीं पाया।
- फिलिप द्वितीय के साम्राज्य की विशालता, प्रशासकीय जटिलताएं और बहुरूपता, फ्रांस व इंग्लैण्ड से मिलकर युद्ध, तुर्कों का भयानक आक्रमण भी नीदरलैंड के विद्रोह की सफलता में सहायक थे।
- फिलिप की क्रूर और अदूरदर्शी नीति और डचों का दमन भी इसकी सफलता का एक कारण था।
- सबसे बड़ा कारण विलियम ऑफ ऑरेन्ज का कुशल सैनिक नेतृत्व था ।
- स्पेन के विरुद्ध डचों को इंग्लैण्ड, फ्रांस व जर्मनी ने धन-जन की भारी सहायता की।
- डचों की नौसेना भी स्पेन की अपेक्षा अधिक सुसंगठित थी, जिसमें स्पेन की विशाल नौसेना व स्थल सेना को निरर्थक सिद्ध कर दिया था।
तीस वर्षीय युद्ध के क्या कारण थे? वर्णन कीजिए।