Ancient History

सिन्धु घाटी सभ्यता की भारतीय संस्कृति को क्या देन है?

सिन्धु घाटी की सभ्यता भारत में अब तक ज्ञात सर्वाधिक प्राचीन सभ्यता है। वर्तमान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण बातें आधुनिक भारतीय धर्म व संस्कृति में दिखायी देती है। भारतीय संस्कृति में देवी पूजा का प्रचलन सिन्धुघाटी की मातृदेवी की उपासना का ही रूप है। शिवोपासना पद्धति का प्रारम्भ भी सिन्धु घाटी की सभ्यता से ही प्रारम्भ होता है। अनेक विद्वान मानते हैं कि सैन्धव युग की योग साधना, पशुपतयोग का पशवम्भक रूप था। आधुनिक हिन्दू धर्म में नागपूजा, वृक्षों की पूजा, लिंग एवं योनि पूजा, जल पूजा आदि सिन्धु घाटी सभ्यता की ही देन है। धार्मिक जीवन के साथ ही साथ सामाजिक जीवन में भी आधुनिक भारतीय संस्कृति को सिन्धु घाटी की महत्वपूर्ण देन है। आधुनिक समाज ने बालों को सजाने, रंगने, अंजन लगाने, कंघी करने की पद्धति सिन्धु घाटी के लोगों से ही ग्रहण की।

हड़प्पा सभ्यता के उद्भव संबंधी स्वदेशी मत पर टिप्पणी लिखिए।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment