Medieval History

सिकन्दर लोदी की धार्मिक नीति का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

सिकन्दर लोदी की धार्मिक नीति – सिकन्दर लोदी, अपने वंश का महानतम शासक था। वह योग्य, साहसी, बुद्धिमान और दयालु सुल्तान था। उसमें सैनिक योग्यता के साथ-साथ कुशल प्रशासक के गुण भी विद्यमान थे परन्तु कुछ विद्वानों का मत है कि वह एक कट्टर मुसलमान था और हिन्दू के प्रति उसका व्यवहार ठीक नहीं था। उसने एक ब्राह्मण को केवल इसलिए मृत्युदण्ड दे दिया क्योंकि वह इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करना चाहता था उसने कबीर के अनेक अनुयायियों को भी कठोर दण्ड दिये। उसने हिन्दुओं को यमुना नदी के घाट पर स्नान करने से मनाही करवा दी थी तथा मथुरा में अनेक मस्जिदों का निर्माण करवाया।

इब्राहीम लोदी की असफलताओं का उल्लेख कीजिए।

जिससे हिन्दुओं का प्रभाव वहाँ न बढ़ सके। लेकिन सिकन्दर लोदी पर धर्मान्धता के जो आरोप लगाये गये हैं वे बहुत बाद के इतिहासकारों ने लगाये हैं तत्कालीन इतिहासकारों ने उसे न्याय प्रिय और दयालु शासक ही माना ही है। इस प्रकार सिकन्दर लोदी पर लगाये गये आरोप सही नहीं प्रतीत होते।

    About the author

    pppatel407@gmail.com

    Leave a Comment