Medieval History

सिकन्दर लोदी का मूल्यांकन कीजिए।

सिकन्दर लोदी एक सुन्दर, स्वस्थ सुगठित शरीर वाला सुल्तान था। वह योग्य, वीर और दयालु शासक था। वह इस्लाम धर्म का पालन करने वाला मुस्लिम शासक था। वह भोग विलास से दूर रहता था। वह स्वयं विद्वान था और उसे अनेक भाषाओं का ज्ञान था वह विद्वानों का आदर करने वाला और उनका आश्रयदाता था। उसने अनेक संस्कृत ग्रन्थों का फारसी में अनुवाद कराया। उसे संगीत से बड़ा प्रेम था और उसके काल में संगीत पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी गयी। उसने कृषि और व्यापार को प्रोसान्हित किया, अनावश्यक करों को समाप्त किया, आन्तरिक शान्ति स्थापित की और विदेशियों से साम्राज्य की सुरक्षा की। निःसन्देह सिकन्दर लोदी एक महान शासक था।

पालवंश के संस्थापक गोपाल के विषय में आप क्या जानते हैं?

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment