शिक्षा में असमानता के प्रमुख कारण बताइये।

0
171

शैक्षिक असमानता के प्रायः निम्नलिखित कारक बताये जाते हैं

(1) अवसर का अभाव जैसे किसी क्षेत्र में विद्यालय या कालेज का न होना।

(2) निर्धनता बालकों के परिवार निर्धन होने के कारण उन्हें उचित शिक्षा प्राप्त नहीं हो पाती है। ऐसे बालकों का ध्यान शिक्षा की बजाय रोजी-रोटी कमाने पर लगा रहता है।

(3) सामाजिक स्तरीकरण भारतीय समाज बेहद स्तरीकृत है। जाति-प्रणाली इसका ढाँचा है। यह असमानता का कारक है।

गोत्र की प्रमुख विशेषतायें बताइये।

(4) वातावरण – बालकों के परिवारों में भिन्न जीवन स्तर होता है। लड़कियों के भेदभाव की स्थिति, नगरीय व ग्रामीण वातावरण शिक्षा में असामनता के कारक बनते हैं।

(5) स्तर में अन्तर विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि में अन्तर होता हैं और उनके मूल्यांकन के समान स्तर का पता नहीं चलता। सबके मापदण्ड अलग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here