शैक्षिक निर्देशन से अभिप्राय
ब्रेबर ने शैक्षिक निर्देशन की परिभाषा देते हुए बताया है कि ‘शैक्षिक निर्देशन व्यक्ति के बौद्धिक विकास में सहायता प्रदान करने का सचेतन प्रयत्न है….. शिक्षण या अधिगम के लिए किये गये सभी प्रयत्न शैक्षिक निर्देशन के अंग है। ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रेबर के अनुसार विद्यालय में प्रदान की जाने वाली प्रत्येक प्रकार की सहायता शैक्षिक निर्देशन हैं शिक्षण, अनुशासन तथा अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाएँ शैक्षिक निर्देशन में ही सम्मिलित की गयी हैं। ब्रेवर इस प्रकार शैक्षिक निर्देशन तथा संगठित शिक्षा में कोई अन्तर नहीं पाता है।
जोन्स ने शैक्षिक निर्देशन की परिभाषा इस प्रकार दी है, ‘शैक्षिक निर्देशन का सम्बन्ध विद्यालय, पाठ्यक्रम, पाठ्य विषय और विद्यालय जीवन के चयन तथा अनुकूलन हेतु छात्रों को दी जाने वाली सहायता से है।’ लेकिन जोन्स शैक्षिक निर्देशन तथा शिक्षण को एक ही मानता है एक स्थान पर वह कहता है, ‘प्रभावशाली शिक्षण जो कि निर्देशन भी हैं, समाज तथा विद्यालय से ही प्राप्त किया जा सकता है। जोन्स से मिलती जुलती परिभाषा होपकिंस द्वारा दी गयी है, ‘निर्देशन समस्त उचित अधिगम का एक अंग है अतएव अधिगम परिस्थितियों के कुशल प्रबन्ध में निर्देशन केन्द्रित होना चाहिए।’ ऐसा प्रतीत होता है कि होपकिंस निर्देशन तथा अच्छे शिक्षण में कोई भिन्नता नहीं मानता।
अवकाश के सदुपयोग के लिए शिक्षा देते समय हमें किन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए?
आर्थर ई० टेक्सलर के अनुसार, ‘निर्देशन प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं की योग्यताएं, रूचियाँ और व्यक्तित्व सम्बन्धित गुणों को समझने, उनका सम्भावित विकास करने, उनके जीवन के उद्देश्यों से सम्बन्धित करने तथा अन्त में प्रजातांत्रिक सामाजिक व्यवस्था के योग्य नागरिक की भाँति पूर्ण तथा परिपक्व स्वनिर्देशन की स्थिति तक पहुँचाने के योग्य बनाता है। अतः निर्देशन विद्यालय के प्रत्येक पहलू जैसे पाठ्यक्रम, शिक्षण विधि, निरीक्षण, अनुशासन, उपस्थिति की समस्याएँ, पाठ्यतिरिक्त क्रियाएँ, स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम तथा समाज के सम्बन्धों से सम्बन्धित है।’ ट्रेक्सलर ने अपनी परिभाषा के प्रारम्भ में तो निर्देशन का स्पष्ट रूप रखा है, परन्तु अन्त में उसने निर्देशन को विद्यालय के सभी कार्यों से जोड़ा है।
- Top 10 Best Web Hosting Companies in India 2023
- InCar (2023) Hindi Movie Download Free 480p, 720p, 1080p, 4K
- Selfie Full Movie Free Download 480p, 720p, 1080p, 4K
- Bhediya Movie Download FilmyZilla 720p, 480p Watch Free
- Pathan Movie Download [4K, HD, 1080p 480p, 720p]