शिक्षा शास्त्र

SCERT के उद्देश्यों पर प्रकाश डालिये।

SCERT के उद्देश्य

राज्य शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रशिक्षण परिषद SCERT के उद्देश्य निम्नलिखित है।

  1. शिक्षा में क्रियात्मक अनुसंधान तथा शैक्षिक अनुसंधान में समन्वय बढ़ाना।
  2. सेवा पूर्व तथा सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यवस्था करना।
  3. विद्यालय विस्तार सेवाओं में लगी संस्थाओं को शैक्षिक अनुसंधान में निर्देशन तथा प्रशिक्षण प्रदान करना।
  4. शिक्षा विभाग के कर्मचारियों तथा शिक्षण संस्थाओं को नवीन शिक्षण तकनीकी विधियों तथा शिक्षा नवाचार से अवगत करना।
  5. राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षा विभागों तथा शैक्षिक संस्थाओं के साथ उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कार्य करना।
  6. विद्यालय शिक्षा से सम्बन्धित नवीन सूचनाओं तथा विचारों को संग्रहीत करना तथा वितरित करना।
  7. राज्य प्रशासन तथा अन्य संस्थाओं को विद्यालयी शिक्षा के स्तर के सम्बर्द्धन के लिए परामर्श देना।
  8. उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक सामग्री, पुस्तकें, मैगजीन तथा अन्य साहित्य तैयार करना तथा उनको प्रकाशित करना इत्यादि ।

शिक्षक प्रशिक्षण। Teacher Training

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment