शिक्षा शास्त्र

संगठन के आधार पर विश्वविद्यालय प्रकार बताइये।

संगठन के आधार पर विश्वविद्यालय

संगठन के आधार पर विश्वविद्यालय को तीन वर्गों में बांटा गया है जो निम्नलिखित हैं

(1) सम्बद्धक विश्वविद्यालय

ये विश्वविद्यालय अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित कॉलेजों को मान्यता प्रदान करता है एवं उन पर नियंत्रण रखता है इसके साथ ही उनके लिए पाठ्यक्रम, शुल्क, परीक्षा सम्बन्धी समस्त दायित्व एवं अन्य आवश्यक बातों को सुनिश्चित करता है। इस प्रकार के कुछ विश्वविद्यालय हैं जैसे- डॉ. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, आगरा विश्वविद्यालय, छत्रपति शाहूजी महाराज (कानपुर) विश्वविद्यालय इत्यादि ।

(2) एकात्मक विश्वविद्यालय

ये विश्वविद्यालय अपने द्वारा नियुक्त किए जाने वाले शिक्षकों को अध्ययन कार्य सौंपता है तथा इसका विश्वविद्यालय के प्रशासन पर पूर्ण अधि कार होता है। इसके उदाहरण- इलाहाबाद, अलीगढ़ एवं बनारस विश्वविद्यालय हैं।

भूमण्डलीय तापन से आप क्या समझते हैं?

(3) संघात्मक विश्वविद्यालय

ऐसे विश्वविद्यालय सम्बद्ध विश्वविद्यालयों की तरह कार्य करते हैं। ये भी अपने अधिकार सीमा के अन्तर्गत कॉलेजों को मान्यता प्रदान करते हैं। यद्यपि इन कॉलेजों को प्रशासनिक अधिकार में अधिक स्वायत्तता प्रदान की जाती है। उदाहरणार्थ- दिल्ली विश्वविद्यालय, इन्दौर विश्वविद्यालय, बंगलौर विश्वविद्यालय इत्यादि

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment