सभ्यता संस्कृति की वाहक है स्पष्ट करें।

0
71

सभ्यता संस्कृति की वाहक सभ्यता एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा सांस्कृतिक विशेषताओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक तथा एक समाज से दूसरे समाज तक पहुँचाया जाता है। उदाहरण के लिए, छपाई की मशीनें सभ्यता का अंग हैं। इन्हीं के द्वारा साहित्य और कला जैसी सांस्कृतिक विशेषताओं का आगामी पीढ़ियों के लिए हस्तान्तरण होता रहता है। आज फोटोग्राफी, रेडियो और टेलीविजन के द्वारा ही प्राचीन साहित्य, नाटक और कविताएँ जन-जन तक पहुँच सकी हैं। यातायात और संचार के साधन भी एक समाज के विचारों, विश्वासों, भाषा तथा रीति-रिवाजों को दूसरे समाजों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। इससे स्पष्ट होता कि सभ्यता एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा संस्कृति का प्रसार होता है अथवा इसका आगामी पीढ़ियों के लिए हस्तान्तरण होता है।

यौन शिक्षा से आप क्या समझते हैं? इसका स्वरूप कैसा होना चाहिए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here