सांस्कृतिक विलंबना (cultural lag) किसे कहते हैं?

सांस्कृतिक विलंबना

सांस्कृतिक विलंबना-ऑगबर्न के अनुसार, संस्कृति का तात्पर्य मनुष्य द्वारा निर्मित सभी तरह के भौतिक एवं अभौतिक तत्त्वों से है। अंग्रेजी शब्द ‘लैग’ (Lag) का अर्थ होता है पिछड़ा जाना या लंगड़ाना। इस प्रकार, जब हम संस्कृति में लैग की बात करते हैं तब इसका अर्थ हुआ कि संस्कृति का एक तत्त्व दूसरे की तुलना में पिछड़ जाता है, ऑगबर्न ने अपने कल्चरल लैग या सांस्कृतिक विलंबना के सिद्धांत में यह समझाने का प्रयास किया है कि भौतिक संस्कृति में परिवर्तन तीव्र गति से होता है और अभौतिक संस्कृति में धीमी गति से परिवर्तन के इस असमान गति के कारण भौतिक संस्कृति आगे निकल जाती है और अभौतिक संस्कृति पिछड़ जाती है। इसे ही सांस्कृतिक विलंबना कहते हैं।

स्त्री-शिक्षा के ऐतिहासिक विवरण प्रस्तुत कीजिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top