सामूहिक निर्देशन क्या ? समझाइये ।

0
10

सामूहिक निर्देशन छात्रों को व्यक्तिगत रूप से निर्देशन सहायता प्रदान करने की प्रवृत्ति पर बल देती है। परन्तु वर्तमान युग में शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों में हो रहे परिवर्तनों के परिणामस्वरूप शैक्षिक विचारधारा एवं शिक्षा दर्शन की नवीन प्रवृत्तियों का समावेश हो रहा है। एक ओर दो वि-युद्धों में नर-संहार के दृश्यों ने मानव हृदय पटल पर ऐसे चित्र अंकित कर दिये कि उसका विवेक जाग उठा तथा दूसरी ओर वैज्ञानिक साधनों ने मानव को एक दूसरे से इतना अधिक निकट ला दिया कि विश्व के किसी कोने में रहने वाला मानव अपने स्वतंत्र अस्तित्व की कल्पना भी नहीं कर सकता है। इस प्रवृत्ति ने समाज के महत्व को सर्वोपरि स्थान दिया और शिक्षा में सामाजिकता का पक्ष बलवती होता गया। निर्देशन जो शिक्षा दर्शन द्वारा प्रभावित होता है, सामाजिकता के प्रभाव में अपना कैसे रहता ? शनैः शनी सामूहिक निर्देशन की ओर विद्वानों का ध्यान गया। इसीलिए सामूहिक कार्यविधि अधिकाधिक लोकप्रिय निर्देशन प्रविधि बनती जा रही है।

स्त्री शिक्षा हेतु यूनिसेफ की सिफारिशों का वर्णन कीजिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here