Sociology

सामाजिक गतिशीलता के विषय में आप क्या जानते हैं?

सामाजिक गतिशीलता

सामाजिक गतिशीलता सामाजिक परिवर्तन से सम्बद्ध है। समय के दो बिन्दुओं में सामाजिक घटनाओं की तुलना के बाद आने वाले अंतर को हम परिवर्तन कहते हैं। ठीक इसी प्रकार, समय के दो बिन्दुओं में सामाजिक स्थिति की तुलना करके सामाजिक गतिशीलता को जाना जा सकता है। ऐसा अनेक बार होता है कि कुछ कारणों से एक व्यक्ति अपनी प्रतिष्ठा खो देता है, अपनी आर्थिक स्थिति गंवा बैठता है, और दूसरी ओर कोई व्यक्ति अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि कर लेता है, अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर लेता है। आदि। इस प्रकार लोगों के मान, प्रतिष्ठा, सामाजिक स्थिति आदि ऊपर नीचे होते रहते हैं। इस गति को सामाजिक गतिशीलता कहा जाता है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग पर टिप्पणी लिखिए।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment