साक्षात्कार प्रविधि
मौखिक प्रश्नावली (Oral-Questionnaire) को ही साक्षात्कार कहा जाता है। स्पष्ट है कि साक्षात्कार दो प्रकार के हो सकते हैं
- निर्देशित साक्षात्कार (Directed or Structured Interview or Schedule)
- अनिर्देशित साक्षात्कार (Undirected of Unstractured Interview)
(1 ) निर्देशित साक्षात्कार
इसे एक प्रकार का अमुक्त प्रश्न समूह (Close Questionnaire) ही कहते हैं। इस प्रकार के साक्षात्कार में विधि, प्रश्न, उनकी भाषा एवं क्रम तथा समय पूर्व-निश्चित होते हैं। इस प्रकार के साक्षात्कार से कई व्यक्तियों का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सकता है।
(2) अनिर्देशित साक्षात्कार
इसे एक प्रकार का मुक्तोत्तर प्रश्न समूह ही कहा जाता है। इसको निदानात्मक साक्षात्कार, केन्द्रीकृत साक्षात्कार कहकर भी पुकारते हैं। इसका उपयोग मनोवैज्ञानिक अधिकतर प्रत्यक्षीकरण, प्रेरणा, अभिवृति आदि के अध्ययन के लिए करते हैं। अब तो इस प्रविधि का प्रयोग समाचार सम्पादकों के द्वारा अधिक किया जाने लगा है।
माण्टेसरी शिक्षा पद्धति की विवेचना कीजिए।
साक्षात्कार प्रविधि के प्रश्न समूह की अपेक्षा अनेक लाभ है जिन्हें आगे क्रमशः दिया गया है।
- इसकी प्रकृति लचीली होती हैं अतएव किसी महत्वपूर्ण बात को पकड़ कर आगे बढ़ा जा सकता है। इस प्रकार के वार्तालाप के द्वारा व्यक्तित्व के किसी ऐसे विशिष्ट पक्ष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है जो अन्ततः व्यक्तित्व को समझने में सूझ प्रदान करता है।
- इस प्रविधि के अन्तर्गत ऐसे प्रश्नों का स्पष्टीकरण किया जा सकता है जो व्यक्ति की समझ में न आये हों।
- इसी प्रकार ऐसे उत्तरों के विषय में स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा सकता है जो साक्षात्कारकर्त्ता न समझ पाया हो।
- इसके द्वारा साक्षात्कारकर्ता को व्यक्ति से निकट सम्पर्क स्थापित करने का अवसर प्राप्त होता है।
- इसके द्वारा ऐसे व्यक्तियों से सूचनायें प्राप्त की जा सकती है जो तथ्यों को लिखित में देने में संकोच करते हों।
- InCar (2023) Hindi Movie Download Free 480p, 720p, 1080p, 4K
- Selfie Full Movie Free Download 480p, 720p, 1080p, 4K
- Bhediya Movie Download FilmyZilla 720p, 480p Watch Free
- Pathan Movie Download [4K, HD, 1080p 480p, 720p]