राज्य स्तर पर निर्देशन सेवाएं क्या है?

0
148

राज्य स्तर पर निर्देशन सेवाएं

प्रायः प्रत्येक राज्य में एक राज्य शैक्षिक तथा व्यावसायिक ब्यूरों की स्थापना की गयी। राज्यों में इसकी स्थापना मुदालियर शिक्षा आयोग (1953) की सिफारिशों का परिणाम है। राजस्थान राज्य में इसकी स्थापना (1958) में हुई थी। इसका कार्यालय बीकानेर में रखा गया। यह ब्यूरों राज्य में निर्देशन से सम्बन्धित साहित्य का प्रकाशन करता है, निर्देशन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देता है, पत्रिका राजस्थान गाइडेंस न्यूज लेटर प्रकाशित करता है, विद्यालयों में निर्देशन सेवाओं का प्रबन्धन करता है और निर्देशन के क्षेत्र में अनुसन्धान कार्यों को प्रोत्साहन देता है।

तृतीय पंचवर्षीय योजना में निर्देशन को केन्द्र द्वारा प्रायोजित योजना के रूप में स्वीकार किया गया और राज्यों में निर्देशन सेवाओं के विकास के लिए 12 ब्यूरों स्थापित किये गये। इनके प्रयासों से निर्देशक तथा कैरियर मास्टरों द्वारा विद्यालयों में छात्रों को निर्देशन सहायता प्रदान की जाने लगी। तीसरी पंचवर्षीय योजना के अन्तिम चरण तक सम्पूर्ण भारत में लगभग 3000 माध्यमिक विद्यालयों में निर्देशन सेवा उपलब्ध कराई जाने लगी। इन विद्यालयों में कैरियर मास्टर ही सूचनाएँ प्रदान करते थे।

संघर्ष की परिभाषा लिखिए तथा इसके स्वरूप की विवेचना कीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here