राधाकृष्णन कमीशन की प्रमुख सिफारिशों लिखिये ।

0
6

राधाकृष्णन आयोग की प्रमुख सिफारिशें :-

  1. स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् हमारे देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों में महान परिवर्तन हुए है। इन परिवर्तनों ने हमारे विश्वविद्यालयों के कार्यों एवं उत्तरदायित्यों में वृद्धि कर दी है, अतः अब उन्हें राजनीतिक, व्यावसायिक, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में नेतृत्व ग्रहण कर सकने वाले व्यक्तियों का निर्माण करना चाहिए।
  2. विश्वविद्यालय- समाज सुधार के कार्य में महान योग दे सकते हैं। अतः उन्हें दूरदर्शी, बुद्धिमान और बौद्धिक साहस वाले व्यक्तियों को जन्म देना चाहिए।
  3. विश्वविद्यालयों को प्रजातन्त्र को सफल बनाने के लिए शिक्षा का प्रसार और ज्ञान की खोज कर सकने वाले व्यक्तियों को उत्पन्न करना चाहिए।
  4. विश्वविद्यालयों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को विस्मृत नहीं करना चाहिए। अतः उन्हें राष्ट्रीय विरासत को अपनाने वाले और उसमें योगदान देने वाले नवयुवकों को तैयार करना चाहिए।
  5. विश्वविद्यालय- देश की सभ्यता एवं संस्कृति के रक्षक और पोशक है। अतः उन्हें सभ्यता एवं संस्कृति के अग्रदूतों का निर्माण करना चाहिए।
  6. शिक्षा की व्यक्ति के जन्मजात गुणों की खोज करके, उनका विकास करना चाहिए। विश्वविद्यालयों को अपने छात्रों के प्रति इन दोनों कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए।

पर्यावरण के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर की बैठकों के आयोजन के बारे में बताइये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here