प्रथम असीरियाई साम्राज्य की स्थापना कब और कैसे हुई ?

0
160

प्रथम असीरियाई साम्राज्य की स्थापना – असीरियाई का प्रारम्भिक इतिहास की जानकारी का अभाव है। परन्तु इतिहासकारों का मानना है कि प्रथम असीरियाई साम्राज्य की स्थापना 3000 ई०पू० के प्रारम्भ में हुई। इस समय तक मितन्त्री शक्ति क्षीण होने लगी थी और इसका लाभ उठाकर वीर योद्धा अशुर-उलित प्रथम ने एक विस्तृत साम्राज्य की स्थापना की। इसके बाद उसके उत्तराधिकारियों में दुकुलित-निनु प्रथम, अशुर-नंदिन अप्ती, एनलिल कुदुर-उसुर, निनूर्त- अपल-इकुर, असुर-दान प्रथम, अशुर-रेश- इशि तथा तिगलय पिलेसर प्रथम उल्लेखनीय शासक हुए। इनमें तिगलय पिलेसर प्रथम सर्वाधिक शक्तिशाली था जिसने सीरिया पर आक्रमण करके मिस्र से राजनयिक सम्बन्ध स्थापित किये।

सुमेरिन सभ्यता में विज्ञान की प्रगति पर टिप्पणी लिखिए।

इस योद्धा ने बेबीलोन, अमीनिया तथा मिस्र तक अपना साम्राज्य विस्तृत कर लिया था। उसकी शक्ति से प्रभावित होकर मिली शासक नेमुवेनेब्देद ने उसे एक मगर उपहार में भेजा था। तिगलय पिलेसर के पश्चात् यहाँ पर पेरेमियनों का उत्कर्ष हुआ, किन्तु ये कौन थे और कहाँ से आये, इस बात की जानकारी का इतिहास में अभाव है। भाषा के आधार पर इन्हें अरब का निवासी माना जाता है। तिगलय पिलेसर के उत्तराधिकारी इनके प्रवाह को न रोक सके जिससे असीरिया का साम्राज्य विस्तार अवरुद्ध हो गया। इसके बाद 200 वर्षों तक प्रथम असीरियाई साम्राज्य के इतिहास के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here