B.Ed. / BTC/ D.EL.ED / M.Ed. TEACHING

पर्यावरण शिक्षा की प्रकृति बताइये?

पर्यावरण शिक्षा की प्रकृति

  1. यह एक सामाजिक प्रक्रिया है- पर्यावरण शिक्षा भी सामान्य शिक्षा की तरह औपचारिक एवं अनौपचारिक रूप से चलने वाली सामाजिक प्रक्रिया है।
  2. यह एक गत्यात्मक प्रक्रिया है- विभिन्न कालों व क्षेत्रों की पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुरूप पर्यावरण शिक्षा के लक्ष्य व पाठ्यचर्या तथा समस्याएं बदलती रहती हैं। इसलिए पर्यावरणशिक्षा एक गत्यात्मक प्रक्रिया है।
  3. अंतः अनुशासनात्मकता ज्ञान की एक शाखा के रूप में पर्यावरण शिक्षा अंतः अनुशासनात्मक है। भूगोल, भूगर्भविज्ञान, समाज विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान अनुशासन विषय के पर्यावरण से सहसंबंधित अंशों को मिलाकर पर्यावरण शिक्षा एक अंतः अनुशासनात्मकता का रूप धारण करती है।
  4. यह विश्वव्यापी प्रक्रिया है- पर्यावरण शिक्षा विश्व के सभी देशों के सामाजिक समूहों के लिए आवश्यक है तथा विश्व के सभी देशों में इसके औपचारिक एवं अनौपचारिक रूप में संचालन पर बल दिया जा रहा है।

निर्देशन के क्षेत्र में अभियोग्यता का महत्व |

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment