B.Ed. / BTC/ D.EL.ED / M.Ed. TEACHING

पर्यावरण शिक्षा की आवश्यकता क्या है?

पर्यावरण शिक्षा की आवश्यकता

पर्यावरण शिक्षा की परिभाषाएं देते समय इस ओर ध्यान आकर्षित किया गया था कि पर्यावरण शिक्षा अंततः इस पृथ्वी पर रहने वाले प्राणी जगत को उस पार आने वाली संभावित विपदाओं से तथा उन्हें सुखमय जीवन देने का प्रयास करना है। साथ ही उन्हें इस योग्य भी बनाना है कि वे आगे और हो सकने वाली समस्याओं को पूर्व में ही जान सकें और उनका इस प्रकार हल ‘खोजें जिससे समस्या भी दूर हो जाये और नियमित प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं पडने इस संदर्भ में पर्यावरण शिक्षा देने की आवश्यकता के लिए बहुत लम्बी सूची तैयार हो सकती है लेकिन संक्षिप्त में हम उसे निम्न प्रकार समेकित कर सकते हैं

  1. सौरमण्डल में केवल मात्र ‘पृथ्वी’ ही एक ऐसा गृह है जिस पर जीवन संभव है इसे नष्ट होने से बचाना है तथा उस पर बसने वाले प्राणीमात्र को सुखप्रद जीवन उपलब्ध कराना है।
  2. जनसंख्या में जिस गति से वृद्धि प्रतिवर्ष हो रही है उससे सारा प्रकृति चक्र गड़बड़ा गया है। प्रकृति को पुनः संतुलित करने तथा भावी पीढ़ियों को विरासत में सुंदर और व्यवस्थित भविष्य छोड़ने हेतु जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना है।
  3. प्रकृति में संसाधनों के विशाल भण्डार भी अंतः सीमित ही हैं। उनका उचित और बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग हो यह लोगों को सिखाना है और प्रत्येक पृथ्वी निवासी मनुष्य के मानस में बिठाना है।

स्त्रियों को शिक्षा देना क्या आवश्यक है। यदि हाँ तो क्यों?

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment