परिवार का भविष्य क्या है? स्पष्ट कीजिए।

परिवार का भविष्य – परिवार की संरचना एवं प्रकार्य या उसमें हो रहे परिवर्तनों की चर्चाओं के आधार पर अक्सर एक शंका व्यक्त की जाती है कि परिवार का भविष्य क्या है? क्या इसका भविष्य में लोप हो जाएगा ? या इसका अस्तित्व एक परिवर्तित स्वरूप में बना रहेगा। होते जा रहे हैं।

विभिन्न कारणों के फलस्वरूप परिवार की संरचना और प्रकार्य सीमित विवाह विच्छेद आदि में वृद्धि परिवार के भविष्य को संदिग्ध कर देती है।

इन परिवर्तनों के बावजूद मानव समाज के अपने अस्तित्व के लिए समाजीकरण जैसी प्रक्रिया आवश्यक है, जिससे आनेवाली पीढ़ी को बुनियादी सांस्कृतिक तत्वों का ज्ञान हो सके। इसके अतिरिक्त, बच्चों की भावानात्मक सुरक्षा की आवश्यकता माता-पिता के प्रेम-व्यवहार से पूरी होती है। परिवार एक प्राथमिक समूह के रूप में पारस्परिक सहयोग आदि हममें भरता है।

आधुनिक युग के भौतिकवादी दृष्टिकोण और तकनीकी प्रधान समाज में यह संभव है कि हमारे परिवार का स्वरूप छोटा होता जाए यौन व्यवहार से सम्बद्ध मूल्यों में और भी परिवर्तन हो सकते हैं। परिवार के कार्य में और भी कमी हो सकती है।

सर्व शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन को स्पष्ट कीजिए।

इन सबके बावजूद, परिवार के पूर्ण विघटन की संभावना प्रतीत नहीं होती। समाज के अस्तित्व के लिए परिवार एक आवश्यक तत्व है। परिवार के स्वरूप में अभूतपूर्व परिवर्तन हो सकते हैं, परंतु परिवार एक संस्था के रूप में अपना अस्तित्व सदा बनाए रखेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top