पंचवर्षीय योजनाओं में पर्यावरण शिक्षा
समस्त व्यक्तियों में पर्यावरण जागरूकता उत्पन्न करने के लिए तथा उसके उद्देश्यों को पाने हेतु सातवीं योजना में औपचारिक तथा अनौपचारिक दोनों प्रकार की शिक्षा में इसका प्रयोग करने के तथ्य पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम का गठन निम्न मुख्य उद्देश्यों को लेकर किया गया। है
- अनौपचारिक शिक्षा हेतु गैर-सरकारी संगठनों, जनमाध्यम व संबंधित संगठनों को किया जाये।
- प्राकृतिक इतिहास के राष्ट्रीय संग्रहालयों तथा क्षेत्रीय संग्रहालयों को विकसित किया जाये।
- औपचारिक पर्यावरण शिक्षा के अंतर्गत पर्यावरण का ज्ञान कराया जाये। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए शैक्षिक पाठ्यक्रम व शिक्षण सामग्री में पर्यावरण ज्ञान को शामिल किया गया है।
- राष्ट्रीय पार्क, बॉटानिकल गार्डन (वनस्पतिशास्त्र, संबंधी बगीचा) जूं (पशु वाटिका) इत्यादि में व्याख्या केन्द्रों की स्थापना की जाये।
- पर्यावरण शिक्षा तथा अनुसंधान हेतु विशिष्ट केन्द्रों की स्थापना की जाये।