Medieval History

पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर की सफलता के क्या कारण थे?

पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर की सफलता और इब्राहीम लोदी की असफलता के प्रमुख कारण निम्न थे

(1) बाबर एक महान सेनानायक था। उसके अन्दर एक संचालक के सभी गुण विद्यमान थे। उसने अपनी सेना का संचालन योग्यता पूर्वक किया।

(2) इब्राहीम लोदी की सेना अनुशासित न थी अतः विशाल संख्या के बाद भी बाबर की प्रशिक्षित एवं अनुशासित सेना से हार गयी।

(3) भारतीय राजाओं का सहयोग न मिलना भी लोदी क पराजय और बाबर की विजय का एक कारण था।

(4) बाबर ने युद्ध में बारूद और नई युद्ध कला तुलगमा पद्धति का प्रयोग किया, जबकि लोदी सेना परम्परागत युद्ध शैली में लड़ी थीं।

नन्द कौन थे? महापद्म नन्द के जीवन चरित्र एवं उपलब्धियों की विवेचना कीजिए।

(5) इब्राहीम लोदी ने युद्ध में हाथियों का प्रयोग किया तोप के गोलों की बौछार से हाथियों में भगदड़ मच गयी और उन्होनें अपनी ही सेनाओं को कुचलना प्रारम्भ किया।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment