शिक्षा शास्त्र

NCERT के कार्यों पर प्रकाश डालिए।

NCERT के कार्य

इसके प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं।

  1. शिक्षा की समस्याओं तथा शिक्षा के विकास हेतु आवश्यक परामर्श देना तथा शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर व्याप्त अपव्यय तथा अवरोधन को दूर करना।
  2. सम्पूर्ण राष्ट्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर क्षेत्रीय संस्थाएं (रीजनल इन्स्टीट्यूट्स) स्थापित करना।
  3. शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करना तथा अनुसंधान की दृष्टि से प्रत्येक स्तर पर समन्वय स्थापित करना।
  4. राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान स्थापित करके उनका संचालन करना तथा
  5. शैक्षिक अनुसंधानात्मक प्रशिक्षण से सम्बंधित तथा अन्य सूचनाओं का प्रचार व प्रसार करना।
  6. शिक्षा के क्षेत्र में सम्पूर्ण देश से आंकड़े एकत्रित करना तथा उनका शोध करने एवं सुधार लाने में प्रयोग करना।
  7. शैक्षिक साहित्य का प्रकशन करना तथा शिक्षा में उच्च स्तर के शिक्षकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।

राष्ट्रीय शैक्षणिक, अनुसंधान परिषद (NCERT) द्वारा पर्यावरण जागरूकता। अथवा शिक्षा द्वारा पर्यावरण संचेतना।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment