नयी शिक्षा संरचना 10+2+3 के मूल उद्देश्यों को बताइए।

0
19

नई शिक्षा संरचना 10+2+3 के मूल उद्देश्य सम्पूर्ण देश में नई शिक्षा संरचना 10+2+3 को लागू करने के मूल उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  1. सम्पूर्ण देश में शिक्षा के स्तर में समानता लाना, जिससे एक क्षेत्र के छात्र दूसरे क्षेत्र में प्रवेश पा सकें।
  2. प्रथम 10 वर्षीय आधारभूत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या द्वारा सामाजिक एकता, राजनैतिक एकता और राष्ट्रीय एकता का विकास करना ।
  3. प्रथम 10 वर्षीय आधारभूत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या द्वारा बच्चों को क्षेत्र विशेष का नहीं, राष्ट्र का नागरिक बनाना।
  4. प्रथम 10 वर्षीय आधारभूत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या द्वारा बच्चों के मानवीय एवं वैज्ञानिक पक्षों का विकास करना, जिससे एक ओर संस्कृति का संरक्षण हो और दूसरी ओर देश का आधुनिकीकरण हो।
  5. प्रथम 10 वर्षीय आधारभूत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या द्वारा बच्चों में श्रम के प्रति निष्ठा उत्पन्न करना।
  6. +2 पर बहुसंख्यक सामान्य छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा देकर उन्हें अपनी जीविका कमाने योग्य बनाना और मेघावी छात्रों को सामान्य शिक्षा देकर विश्वविद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करना।
  7. +3 की विशिष्ट शिक्षा द्वारा राष्ट्र के लिए विशेषज्ञ तैयार करना, जिससे राष्ट्र को विशिष्ट मानव शक्ति की पूर्ति हो, राष्ट्र का बहुमुखी विकास हो

प्राच्य पाश्चात्य विवाद के मुख्य कारण क्या थे? इसका अन्त किस प्रकार हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here