Ancient History

मुहम्मद बिन कासिम के आक्रमण की समीक्षा कीजिए।

मुहम्मद बिन कासिम के आक्रमण

भारत पर प्रथम मुस्लिम आक्रमण अरबों द्वारा किया गया। यह आक्रमण सिन्ध पर मुहम्मद बिन कासिम द्वारा सन् 711-712 ई. में किया गया। इस आक्रमण का कारण था सिन्ध के समुद्री डाकुओं द्वारा कुछ अरब व्यापारियों के जहाजों को लूटा जाना खलीफा के पूर्वी प्रान्तों के सूबेदार हज्जाज ने सेना नायक मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में 711 ई. में सिन्ध पर आक्रमण किया। इस आक्रमण के समय राजा दाहिर सिन्ध का शासक था। वह एक अप्रत्याशित आक्रमण से अपनी राजधानी देवल की रक्षा न कर सका और अरबों ने देवल विजय कर लिया। इस भयंकर युद्ध में राजा दाहिर भी मारा गया। इस प्रकार सिन्ध ब्राह्मणवाद की राजधानी पर अरबों का अधिकार हो गया। इस आक्रमण से समस्त भारत भयभीत हो गया था परन्तु राजनैतिक क्षेत्र में अरबों के आक्रमण का प्रभाव बहुत सीमित व साधारण रहा था।

भारत के इतिहास में यह एक साधारण दुर्घटना मात्र रही थी। अरब भारत पर अपना स्थायी राज्य स्थापित न कर सके। परन्तु इसका सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण परिणाम यह हुआ कि भारतीय और अरब एक दूसरे को समझने लगे और दोनों एक दूसरे की संस्कृति और सभ्यता से प्रभावित हुए।

पालों की धार्मिक नीति को स्पष्ट कीजिए।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment