मिश्रित अधिगम प्रणाली के लाभ/ महत्व बताइए।

मिश्रित अधिगम प्रणाली के लाभ/महत्व

  1. मिश्रित अधिगम प्रणाली परम्परागत शिक्षण की अपेक्षा अधिक पसन्द की जा रही है, क्योंकि यह छात्र केन्द्रित है। इसमें छात्रों की आवश्यकता के अनुरूप परिवर्तन किये जा सकते हैं।
  2. इस अधिगम में शिक्षक केवल उन्हीं छात्रों के लिए उपलब्ध रहते हैं जिन्हें व्यक्तिगत सहायता की अधिक आवश्यकता होती है। अन्य छात्र स्वयं ही ऑनलाइन प्रणाली द्वारा सीख लेते हैं। अतः शिक्षकों का भार कम हो जाता है।
  3. यह प्रणाली छात्रों को स्वतन्त्र अधिगम पर बल देती है जिससे छात्र अधिक सन्तोषपूर्ण तथा सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम को पूरा करने में समर्थ होते हैं।
  4. छात्र स्वयं का मूल्यांकन कर आगे बढ़ते हैं तथा स्व-प्रेरित रहते हैं।
  5. इस प्रणाली को परम्परागत शिक्षण से कम खर्चीला माना जाता है।
  6. यह व्यापक रूप से वृहद स्तर पर वैयक्तिक अध्ययन को सम्भव बनाता है। अनेक छात्र जो किसी कारणवश परम्परागत शिक्षण में शामिल नहीं हो पाते इस विधि से ज्ञान प्राप्त कर आगे बढ़ते हैं।

भारत में प्राथमिक शिक्षा में अपव्यय और अवरोधन की समस्या व उसके उपायों का वर्णन कीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top