शिक्षा शास्त्र

मानव संसाधन मंत्रालय (M.H.R.D. ) पर एक नोट लिखिए।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (M.H.R.D.)

मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार का एक प्रमुख केन्द्रीय मंत्रालय है जो शिक्षा, खेल-कूद आदि कार्यक्षेत्रों में देखभाल करता है। मानव संसाधन मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य भारत में मानव संसाधनों का विकास करना है। मानव संसाधन विकास का सार शिक्षा है, जो देश के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने में संतुलित के लिए अहम् भूमिका निभाती है। भारत के नागरिक इसके अत्यधिक बहुमूल्य संसाधन है।

स्थापना

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) का सृजन भारत सरकार (व्यवसाय का आवंटन) नियम, 1961 के 174वें संशोधन के माध्यम से 26 सितम्बर, 1985 को किया गया था। यह मंत्रालय निम्न दो विभागों के माध्यम से कार्य करता है-1. स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग तथा 2. उच्चतर शिक्षा विभाग। इस मंत्रालय का नेतृत्व कैबिनेट रैंक वाले मंत्री कहते हैं।

कार्य

विभाग को आठ ब्यूरो में विभाजित किया गया है और विभाग के अधिकांश काम इन ब्यूरो के तहत 100 स्वायत संगठनों द्वारा किये जाते हैं।

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग देश में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता के विकास के लिए उत्तरदायी है तथा उच्चतर शिक्षा विभाग संयुक्त राज्य अमेरिका एवं चीन के बाद दुनिया की सबसे बड़ी उच्चतर शिक्षा प्रणाली की देखरेख करता है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग का लक्ष्य शिक्षा के सार्वभौमिकरण एवं युवाओं में से बेहतर नागरिक तैयार करना है। इसके लिए आये दिन नई स्कीमें और कार्यक्रम शुरू किए जाते हैं। दूसरी तरफ, उच्चतर शिक्षा विभाग देश की उच्चतर शिक्षा एवं अनुसंधान में विश्व स्तरीय अवसर पैदा करने का काम करता है जिससे इंटरनेशनल लेवल पर भारत के स्टूडेंट्स सबसे आगे रहें।

भौतिक संस्कृति को परिभाषित कीजिए।

उद्देश्य

मानव संसाधन विकास मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य है- शिक्षा पर राष्ट्रीय नीति तैयार करना और यह सुनिश्चित करना कि यह भली-भाँति लागू हो। पूरे देश में शिक्षण संस्थानों की पहुँच और सुधार सहित योजनावद्ध विकास, उन क्षेत्रों में शामिल हैं, जहाँ लोगों को आसानी से पहुँच उपलब्ध नहीं है। गरीबों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों जैसे वंचित समूहों पर विशेष ध्यान देना, छात्रवृत्ति, ऋण सब्सिडी आदि के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना। समाज के वंचित वर्गों के छात्रों को योग्य बनाना। यूनेस्को और विदेशी सरकारों के साथ-साथ विश्वविद्यालयों, शिक्षा के क्षेत्र में देश के शिक्षा के अवसरों सहित, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के साथ मिलकर काम करना इस मंत्रालय के मुख्य उद्देश्य हैं।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment