माध्यमिक शिक्षा के उद्देश्यों को बताइये।

माध्यमिक शिक्षा के उद्देश्य

मुदालियर आयोग (1952-53) ने माध्यमिक शिक्षा के निम्न उद्देश्य बताये

  • (i) प्रजातांत्रिक नागरिकता का विकास करना।
  • (ii) व्यावसायिक कुशलता का विकास करना।
  • (iii) व्यक्तित्व का विकास करना।
  • (iv) नेतृत्व का विकास करना।

कोठारी आयोग (1964-66) ने शिक्षा के निम्नांकित चार राष्ट्रीय लक्ष्य बताये

  • (i) शिक्षा को उत्पादन से जोड़कर आर्थिक विकास को बढ़ाना।
  • (ii) शिक्षा के द्वारा सामाजिक व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा।
  • (iii) शिक्षा के द्वारा आधुनिकीकरण की गति को तीव्र करना।
  • (iv) शिक्षा के द्वारा आध्यात्मिक, सामाजिक तथा नैतिक विकास करना।

अभौतिक संस्कृति को परिभाषित कीजिए।

अतः स्पष्ट है कि माध्यमिक शिक्षा का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करके राष्ट्रीय विकास व एकीकरण को सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top