लुई चौदहवें के जीवन चरित्र – फ्रांस का शासक लुई चतुर्दश का जन्म 1638 ई. में हुआ था, उसके पिता लूई त्रयोदश की मृत्यु के समय उसकी आयु केवल 5 वर्ष की थी। मेजारिन एवं न्यूरेन से उसे शिक्षा प्राप्त हुई थी। लुई चौदहवां अपने पिता की मृत्यु के पश्चात् 1648 ई. में फ्रांस का शासक बना, किन्तु 5 वर्ष की ही अवस्था होने के कारण उसकी माता ‘मेरी डी मेडिसी’ उसकी संरक्षिका बनी एवं प्रधानमंत्री के पद पर कार्डिनल मेजारिन था।
मुहम्मद तुगलक ने सांकेतिक मुद्रा को क्यों लागू किया?
1648 ई. से 1661 तक वह नाम मात्र का शासक था, क्योंकि फ्रांस का शासन वास्तविक रूप में मेजारिन के हाथों के था, किन्तु 1661 ई. में मेजारिन की मृत्यु के पश्चात् फ्रांस के शासन की बागडोर लुई चौदहवें ने अपने हाथों में ले ली। तब से वह अनवरत रूप से शासन का वास्तविक शासन बना रहा। 1715 ई. में लुई चतुर्दश की 77 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी।