कोल्बर्ट के सुधार की विवेचना कीजिए।

0
29

कोल्बर्ट के सुधार – कोल्बर्ट फ्रांस के शासक लुई चौदहवें का अर्थमंत्री था। कोल्बर्ट ने फ्रांस में सुधार हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये। वह एक व्यापारी का पुत्र था और मध्यवर्गीय लोगों के हितों की ओर ध्यान देता था। कोल्बर्ट ने सर्वप्रथम वित्तीय सुधार की ओर ध्यान दिया। रिश और मेजेरिन के समय में सार्वजनिक व्यय में काफी वृद्धि हो गई थी। कर वसूली के लिए कंपनी और उगाहक थे जो लोगों से अधिकाधिक कर वसूलते थे तथा सरकारी कर राशि जमा करने के बाद अधिकांश भाग खुद खा-पका जाते थे। कोलबर्ट ने कर वसूली के लिए विश्वासी राजकोषीय एजेंटों को नियुक्त किया इससे कर वसूली के अनेक दोष दूर हो गए। यद्यपि वह विशेषाधिकारयुक्त कुलीनों पर भू-राजस्व नहीं लगा सका तथापि उसने उनके कर मुक्त होने के हर प्रयास का विरोध किया। कृषकों से कम भू-राजस्व वसूल किया जाने लगा। इससे राजस्व में जो कमी हुई उसे पूरा करने के लिए सीमा शुल्क में वृद्धि की गई। यह एक अप्रत्यक्ष कर था जिसका कुलीनों तथा किसानों पर समान भार पड़ता था। कोलबर्ट ने कृषि को भी प्रोत्साहन दिया और कृषकों को कई रियायतें दीं।

ऋण न चुकाने पर किसानों के कृषि उपकरणों को जब्त नहीं किया जा सकता था। पशु-पालन की भी प्रोत्साहन दिया गया। घोड़े व मवेशियों की नस्ल में सुधार लाया गया। सड़कों तथा यातायात के अन्य साधनों का विकास किया गया। कोलबर्ट के संरक्षण में विशाल लगडोक नहर का निर्माण किया गया जो गारोन नदी को भूमध्य सागर से जोड़ती थी एक प्रांत से दूसरे प्रांत में कृषि उत्पादनों के गमनागमन में यथासम्भव चुंगियों उठा दी गई। उद्योग-धन्धों को प्रोत्साहन दिया गया। नए-नए उद्योग-धन्धे खोले गए, पूंजी निवेशकों के हितों की रक्षा की गई, विदेशों से शिल्पी बुलाए गए तथा फ्रेंच शिल्पियों को बाहर जाने से रोक दिया गया। गृह लघु उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए विदेशी आयातों पर सीमा- शुल्क बढ़ा दिया गया। फ्रेंच व्यापारियों जहाजों को उदारतापूर्वक इनाम दिए जाते थे तथा फ्रेंच बन्दरगाहों के उपयोग करने पर विदेशी जहाजों से भारी व्यापारिक शुल्क वसूल किए। जाते थे।

फ्रांस से मूल्यावान धातुओं का निर्यात बंद किया गया तथा निगम व एकाधिकारों को प्रोत्साहन दिया गया। वस्तुओं के निर्माण, गुण, मात्रा एवं विक्रय पर सरकारी नियंत्रण रखा गया। नौ सेना के विकास पर भी ध्यान दिया गया। वेशफोर्ट कैले ब्रेस्ट, और हावरे मे जहाजी कारखाने स्थापित किए गए। फ्रांस की शाही नौसेना स्पेन, इंग्लैंड और हॉलैंड की नौसेना के समान हो गई। तटीय प्रान्तों के लोगों तथा अपराधियों को नौसेना में बहाल किया जाने लगा।

सम्राट चार्ल्स पंचम का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

कोलबर्ट ने उपनिवेशीकरण पर भी ध्यान दिया। उसने वेस्टइंडीज में मार्टिनीक और गुडालोप को खरीद लिया तथा सानडोमिंगो, कनाडा और सुइसियाना में फ्रेंच उपनिवेशों की स्थापना की। भारत सेनेगल और मैडागास्कर में फ्रेंच बस्तियों स्थापित की गयी।

कोल्बर्टने विज्ञान एकेडमी की स्थापना की जो बाद में फ्रांस का संस्थान बन गया उसने पेरिस में एक वेधशाला की स्थापना की तथा लुई चौदहवें के लिए गोबालिन्स का चित्रपट उद्योग खरीद लिया। फ्रांस में विदेशी वैज्ञानिकों एवं कलाकारों को आमंत्रित किया गया। पेरिस को शानदार ढंग से सजाया गया। इस प्रकार कोल्बर्ट ने फ्रांस के विकास और उन्नति के लिए जो सुधार किये थे अत्यन्त महत्वपूर्ण थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here