कन्नौज के यशोवर्मन की उपलब्धियां बताइए।

कन्नौज के यशोवर्मन की उपलब्धियां

यशोवर्मन ने कन्नौज पर सम्भवतः 700 ई. से 740 ई. तक शासन किया। यशोवर्मन के वंश एवं प्रारम्भिक जीवन के विषय में कुछ भी ज्ञात नहीं है। यशोवर्मन के शासनकाल की घटनाओं की जानकारी हमें उसके दरबारी कवि वाक्पति के ‘गौडवों’ नामक काव्य अन्य से होती है। ‘गौड़वहाँ के अनुसार उसने बंगाल, मगध तथा दक्षिण के राजाओं को परास्त किया। यशोवर्मन ने मगध और सिन्ध पर जीत के पश्चात् पारसीकों को भी परास्त किया। यशोवर्मन विद्वानों का भी आश्रयदाता था। उसके दरबार में ‘वाक्पति के अतिरिक्त भवभूति भी निवास करते थे यशोवर्मन शैवमतानुयायी था। उसका उत्थान और पतन भारतीय इतिहास में उल्कापिण्ड़ की भाँति था।

अन्य पिछड़े वर्ग से क्या अभिप्राय हैं?

यशोवर्मा का कन्नौज के शासक ललितादित्य के साथ स युद्ध हुआ था क्योंकि दोनों ही अत्यन्त महत्वाकांक्षी थे और ललितादित्य का तो जीवन का अधिकांश समय युद्ध भूमि में ही व्यतीत हुआ था। कल्हड़ की राजतरंगिणी के अनुसार ललितादित्य के दूत-मण्डल ने यशोवर्मन को सम्राट का मित्र होने का दावा किया है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top