इब्राहीम लोदी की असफलताओं का उल्लेख कीजिए।

0
27

इब्राहीम लोदी की असफलताये – लोदी वंश का अन्तिम सुल्तान इब्राहीम लोदी अत्यन्त दृढ़ी, निरंकुश और स्वेच्छाचारी शासक था, अतः उसके सगे-सम्बन्धी और अमीर व सरदार भी असन्तुष्ट थे। उसने मेवाड़ के शासक राणा सांगा से तीन बार युद्ध किए और उसमें नुकसान ही उठाया। उसकी कठोर, दमनकारी नीति के विरुद्ध कई अमीरों एवं सूबेदारों ने विद्रोह कर दिया। दरिया खाँ लोहानी ने बिहार में अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी, किन्तु इब्राहीम उसे पराजित न कर सका। पंजाब में उसके चाचा ने इब्राहीम के विरुद्ध षड़यन्त्र रचा और बाबर ने सन् 1526 ई. में इब्राहीम लोदी पर आक्रमण कर उसकी हत्या कर उसके वंश का अन्त कर दिया।

हूण कौन थे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here