हण्टर आयोग के गुण– ये निम्न हैं-
- आयोग की सिफारिशों के क्रियान्वयन में शिक्षा के प्रवाह की गति तीव्र हुई।
- हण्टर आयोग के सुझाव द्वारा भारतीय शिक्षा को एक निश्चित दिशा प्राप्त हुई।
- देशी विद्यालयों की शिक्षा बेजान हो गयी थी। इनके स्थान पर अंग्रेजी विद्यालयों का विस्तार किया गया था।
- प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना से पूरे देश में इनका जाल बिछ गया।
- शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए प्रशिक्षण विद्यालयों की स्थापना की गयी।
- सहायता अनुदान प्रणाली के नियमों को सरल और व्यावहारिक बनाया गया।
- सरकार शिक्षा पर नियन्त्रण नहीं रखना चाहती थी इसलिए यह व्यक्तिगत संस्थाओं को स्वतन्त्रता देने के पक्ष में थी।
- शिक्षा को व्यावहारिक बनाने के लिए उसमें व्यावहारिक तथा व्यापारिक विषयों को रखा जाना चाहिए।
- स्त्री-शिक्षा का विकास करने के लिए अनेक उपयोगी सुझाव दिये गये।
- हावले के अनुसार” भारत में ब्रिटिश शासनकाल में प्रथमतः शिक्षा की अवहेलना हुई, फिर उग्रता एवं सफलता के साथ उसका विरोध किया गया। तत्पश्चात् एक ऐसी शिक्षा प्रणाली का सूत्रपात हुआ जो सर्वमान्य रूप से हानिकारक थी और अन्त में वह अपने वर्तमान स्तर पर रख दी गयी।”
सार्जेन्ट योजना के प्रमुख सुझावों को बताइये?
आयोग के दोष– ये निम्न हैं
- सरकारी विद्यालयों से व्यक्तिगत विद्यालयों को कम शुल्क देने की छूट देकर शिक्षा में प्रतिद्वन्द्विता आ गयी।
- शिक्षा के उत्तरदायित्व से सरकार ने मुक्ति लेकर शिक्षा के विकास का मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
- इस शिक्षा ने भारत के औद्योगिक तथा आर्थिक विकास में कोई सहायता नहीं की।
- प्राथमिक विद्यालयों का भार स्थानीय निकायों पर डाल देने से शिक्षा का स्तर तथा प्रसार कम हो जाता है।
- मुसलमानों के लिए पृथक शिक्षा की व्यवस्था करने से सम्प्रदायवाद को बढ़ावा मिला।
- शिक्षा पर कम धन खर्च करने से जन-साधारण की शिक्षा की पूर्ति नहीं हो सकी।
- शिक्षा द्वारा देश में एक ऐसे वर्ग का जन्म हुआ जिसको देश की निर्धन तथा असहाय जनता से कोई सहानुभूति नहीं थीं।
- शिक्षित लोग देहातों में जाना पसन्द नहीं करते। वे शिक्षा प्राप्त करके शहर में ही बस जाते हैं। इस प्रकार उनका सम्बन्ध ग्रामीण जनता से टूट जाता है।
- Top 10 Best Web Hosting Companies in India 2023
- InCar (2023) Hindi Movie Download Free 480p, 720p, 1080p, 4K
- Selfie Full Movie Free Download 480p, 720p, 1080p, 4K
- Bhediya Movie Download FilmyZilla 720p, 480p Watch Free
- Pathan Movie Download [4K, HD, 1080p 480p, 720p]