गुलबदन बेगम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।

0
30

गुलबदन बेगम भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक जहीरउद्दीन मुहम्मद ‘बाबर’ रिकी पुत्री और हुमायूँ की बहन थी। वह एक शिक्षित और सुसंस्कृत महिला थी। वह एक प्रसिद्ध लेखिका भी थी। प्रसिद्ध ऐतिहासिक कृति हुमायुं नामा गुलबदन बेगम द्वारा ही लिखी गयी हैं। यह ग्रन्थ फारसी भाषा में लिखित है। अकबर ने अकबरनामा के निर्माण हेतु सामग्री एकत्र कराने के उद्देश्य से यह आदेश दिया था कि बाबर और हुमायूँ के राज्यकाल के बारे में, जिसे जो कुछ भी स्मरण हो, वह उसे लेख बद्ध करें। हुमायूँ नामा की रचना इसी कारण हुयी। यह रचना दो भागों में है-एक में बाबर और दूसरे में हुमायूँ के काल की घटनायें वर्णित हैं।

सल्तनत कालीन फारसी भाषा एवं साहित्य पर एक निबन्ध लिखिए।

ग्रन्थ में राजनीतिक घटनाओं के अतिरिक्त समकालीन रीति-रिवाजों एवं सामाजिक मान्यताओं का भी वर्णन मिलता है। गुलबदन बेगम अपने भाई हुमायूँ से बहुत प्रेम करती थी और अपने सभी भाईयों को संगठित करना चाहती थी परन्तु वह इस कार्य में सफल न हो सकी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here