गौरवपूर्ण क्रान्ति के राजनैतिक परिणाम – गौरवपूर्ण (वैभवपूर्ण) क्रान्ति का राजनैतिक पर विशेष प्रभाव पड़ा। इस क्रानित ने इंग्लैण्ड, फ्रांस व हालैण्ड की त्रिकोणीय राजनीति पर अपना प्रभाव छोड़ा था। 1688 की इस घटना परिणामस्वरूप यूरोप महाद्वीप के राजनीतिक समीकरण का अन्त हो गया। (इंग्लैण्ड फ्रांस की मैत्री फ्रांस की शत्रुता, इंग्लैण्ड, हालैण्ड में कटुता तथा एक नये समीकरण का सूत्रपात हुआ। इंग्लैण्ड व हॉलैण्ड का एक ही शासक हो जाने से कटुता का अन्त हो गया और स्थाई मित्रता स्थापित हुई। दूसरा महत्वपूर्ण परिवर्तन इंग्लैण्ड व फ्रांस के राजनीतिक सम्बन्धों के क्षेत्र में हुआ, दोनों देशों के बीच मित्रता समाप्त हो गई।। इसी प्रकार हालैण्ड व फ्रांस के बीच में पहले से ही सम्बन्धों में कटुता चली आ रही थी।
इंग्लैण्ड की गौरवपूर्ण क्रान्ति के कारणों एवं परिणामों की विवेचना कीजिए।
इंग्लैण्ड व हालैण्ड का एक ही शासक हो जाने से कटुता का अन्त हो गया और स्थाई मित्रता स्थापित हुई। दूसरा महत्वपूर्ण परिवर्तन इंग्लैण्ड व फ्रांस के राजनीतिक सम्बन्धों के क्षेत्र में हुआ, दोनों देशों के बीच मित्रता समाप्त हो गई। इसी प्रकार हालैण्ड व फ्रांस के बीच पहले से ही सम्बन्धों में कटुता चल रही थी। इंग्लैण्ड व हालैण्ड की संयुक्त प्रबल शक्ति होने के कारण वैदेशिक क्षेत्र में इंग्लैण्ड को अपना खोया हुआ सम्मान पुनः प्राप्त हो गया।