एला-शैपेल सन्धि क्या थी? स्पष्ट कीजिए।

0
5

एला-शैपेल सन्धि – 1740 ई. में चार्ल्स षष्टम की मृत्यु हो गई और ‘उत्तराधिकार स्वीकृति-पत्र’ के अनुसार उसकी ज्येष्ठ पुत्री मारिया थेरेसा आस्ट्रिया के सिंहासन पर आरूढ़ हुई। प्रशा के फ्रेडरिक महान ने उसके सिंहासन पर बैठते ही आस्ट्रिया के अधीनस्थ प्रान्त साइलेशिय पर आक्रमण कर दिया। इतना ही नहीं उसने प्रशा, स्पेन, फ्रांस, बवेरिया, सेवॉय तथा सैक्सनी के सहयोग से एक गुट का निर्माण किया और मारिया के उत्तराधिकार को अमान्य घोषित कर दिया। परिणामस्वरूप 1740 ई. में आस्ट्रिया के उत्तराधिकार का युद्ध प्रारम्भ हो गया।

प्रबुद्ध निरंकुश शासक के रूप में फ्रेडरिक महान का उल्लेख कीजिए।

इस युद्ध का अन्त 1478 ई. में एला-पिल की सन्धि के द्वारा हुआ। इस सन्धि के द्वारा मारिया थेरेसा ने साइलेशिया पर फ्रेडरिक महान के अधिकार को स्वीकार कर लिया तथा फ्रेडरिक महान ने मारिया थेरेसा को आस्ट्रिया की उत्तराधिकारिणी के रूप में स्वीकार कर लिया। इस प्रकार प्रशा की सीमाओं में काफी विस्तार हुआ तथा यूरोप में फ्रेडरिक महान की प्रतिष्ठा की भी वृद्धि हुई। अब प्रशा एक प्रभावशाली एवं शक्तिशाली राज्य हो गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here