श्रेष्ठ संविधान के लक्षण- एक श्रेष्ठ संविधान के अपने कुछ महत्वपूर्ण तत्व व लक्षण होते हैं
(1) स्पष्टता
यह एक अच्छे संविधान का प्राथमिक लक्षण व आवश्यकता है। संविधान की भाषा स्पष्ट व सुनिश्चित हो ताकि सभी लोग उसे पढ़ सकें। वह एक वैधानिक प्रपत्र होता है। अतः इसके प्रावधान जन साधारण के लिए भी स्पष्ट होने चाहिए।
(2) परिवर्तनशीलता
यह इसका दूसरा प्रमुख लक्षण तथा महत्वपूर्ण गुण है। संविधान में परिवर्तनशीलता होनी चाहिए ताकि उसमें निरन्तर गतिशीलता कायम रहे और समयानुसार आसानी से परिवर्तन किया जा सके। अच्छा संविधान आवश्यक रूप से स्थायी हो किन्तु परिवर्तित परिस्थितियों व समय के अनुरूप परिवर्तन की व्यवस्था होनी चाहिए। किन्तु उसे इतना लचीला भी नहीं होना चाहिए कि लोग मनमाने ढंग से परिवर्तन करके उसकी मूल भावना ही नष्ट कर दें।
(3) मौलिक अधिकारों की व्यवस्था
नागरिकों के मौलिक अधिकारों की व्यवस्था एक श्रेष्ठ संविधान में अवश्य होनी चाहिए। ऐसे होने पर नागरिकों की सुविधा व संविधान की गरिमा सुनिश्चित है। क्योंकि नागरिक उसे अपना संरक्षक व हितचिंतक मानते हैं।
- InCar (2023) Hindi Movie Download Free 480p, 720p, 1080p, 4K
- Selfie Full Movie Free Download 480p, 720p, 1080p, 4K
- Bhediya Movie Download FilmyZilla 720p, 480p Watch Free
- Pathan Movie Download [4K, HD, 1080p 480p, 720p]
- Badhaai Do Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080, 4K HD, 300 MB Telegram Link