Sociology

धर्म की विशेषताये लिखिये।

धर्म की प्रमुख विशेषताये निम्नलिखित है

(1) अलौकित शक्ति में विश्वासः –

धर्म की सबसे प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें किसी आलौकिक शक्ति पर विश्वास किया जाता है। अपनी भौतिकवादी प्रवृत्ति के कारण मनुष्य इस शक्ति की आराधना करता है। जिससे यह शक्ति उसका सहयोग करें और उसे विभिन्न आपदाओं से सुरक्षित रखें।

(2) धार्मिक क्रियायें:-

धर्म की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें कुछ धार्मिक क्रियायें सम्पादित की जाती है जिन्हें धार्मिक कर्मकाण्ड की दृष्टि से देखा जाता है। ये धार्मिक कर्मकाण्ड, पंडित, मुल्ला या पादरियों द्वारा कराये जाते हैं। इन धार्मिक क्रियाओं में परिवर्तन सहन नही किया है और परिवर्तनों को धर्म विरुद्ध माना जाता है।

(3) स्वधर्म श्रेष्ठ की प्रवृत्तिः-

धर्म की यह भी विशेषता होता है कि प्रत्येक धार्मिक व्यक्ति अपने धर्म को श्रेष्ठ, मौलिक, सच्चा और प्रगतिशील मानता है।

अन्तःसमूह से आप क्या समझते हैं?

(4) पौराणिक गाथायें:-

पौराणिक गाथाएँ और छोटी-छोटी कहानियों उपाख्यानों के रूप में मनुष्य और ईश्वरीय शक्ति के पारस्परिक सम्बन्धों को स्पष्ट करती है। ये गाथाएँ इतनी मनोवैज्ञानिक और अचम्भित कर देने वाली होती है कि व्यक्ति सहज ही आलौकिक शक्ति में विश्वास करने लगता है।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment