डेबोल्युशन के युद्ध का वर्णन कीजिए।

0
27

डेबोल्युशन के युद्ध – फ्रांस का शासक लुई चौदहवाँ स्पेनी नीदरलैण्डस की ओर फ्रांसीसी सीमा का विस्तार करना चाहता था इस समय स्पेनी नीदरलैण्ड में डेबोल्युशन नामक उत्तराधिकार नियम प्रचलित था। इसके नियमानुसार पैतृक सम्पत्ति पर पहली रवी की सन्तान का सर्वाधिक अधिकार माना जाता था। अतः 1665 ई. में लुई चौदहवें ने घोषणा की कि की पद्धति के अनुसार मेरिया थिरेसा को स्पेनी नीदरलैंड की शासिका माना जाना चाहिए। मेरिया थिरेसा से लुई चौदहवें ने विवाह किया था, अतः उसकी महत्वाकांक्षा स्पेन के साम्राज्य में जाग्रत हुई, क्योंकि मेरिया थिरेसा स्पेनिश राजकुमारी थी। 1667 ई. में फ्रांस की सेना ने स्पेनिश सेना को पराजित करते हुए नीदरलैंड में प्रवेश किया। सम्पूर्ण स्पेनी नीदरलैण्ड पर फ्रांस का आधिपत्य हो गया। लुई चौदहवें की इस सफलता ने इंग्लैण्ड को चिन्तातुर कर दिया।

कोल्बर्ट के सुधार की विवेचना कीजिए।

अतः उसने हालैण्ड, स्वीडन के साथ 1668 ई. में त्रिगुट की स्थापना की, परिणामस्वरूप फ्रांस का विस्तार रूक गया स्पेन की रक्षा हो गयी। इंग्लैण्ड ने शक्ति सन्तुलन का सिद्धान्त स्थापित किया। फ्रांस को एक्स ला शापेल की सन्धि करने के लिए विवश होना पड़ा इस सन्धि के अनुसार स्पेनिश नीदरलैण्ड के विस्तृत क्षेत्र पर स्पेन का नियंत्रण बना रहा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here